433860442_966463828176245_5103585998048587947_n
सहारनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर आज डीआईजी रेंज अजय कुमार साहनी, एसएसपी विपिन ताडा और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर डीआईजी रेंज ने अपनी सभी तैयारियों के बारे में मीडिया को दी सभी जानकारी। मीडिया को जानकारी देते हुए बोले डीआईजी सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों शामली, मुज्जफरनगर, सहारनपुर पुलिस प्रशासन की पूरी टीम लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयार है। जमीनी स्तर पर पुलिस के द्वारा सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए जा चुके हैं। एक सवाल के जवाब में डीआईजी ने कहा की पूरे जिले सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में इस बात का ख्याल रखें कि कहीं पर भी शराब खुलेआम धड़ल्ले से ना पिलाई जाएं साथ ही जो लोग समय के बाद देर रात्रि में भी होटल या रेस्टोरेंट, बार को बंद करके शराब पिला रहे हैं उनकी शिनाख्त करके जल्द उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!