sp
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के अकठ में डूबी है और अपराध चरम सीमा पर है उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाने में समाजवादी पार्टी अपनी अहम भूमिका निभाने का काम करेगी।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आज यहां वर्धमान कॉलोनी में सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद के आवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट कर रहे थे इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट की और कहा कि भाजपा सरकार झूठ के सहारे राजनीतिक कर रही है और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है लेकिन वह जनता को घूम रहा कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हालात अत्यधिक खराब है और भाजपा इसे संभाल पाने में नाकाम साबित हो रही है उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ कार्य करेगा। पीडीए भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाने के के लिए सपा अपनी एवं भूमिका का निर्वहन करेंगे उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में मुख्य रूप से कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी है और 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव में सपा भाजपा सत्ता से अलग करने का काम करेगी उन्होंने पांच राज्य में विधानसभा चुनाव के परिणाम पर कहा कि सभी पक्षी दलों को इस परिणाम से प्रेरणा लेनी चाहिए
इस मौके पर विधायक आशु मलिक, विधायक उमर अली खान, एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व मंत्री सरफराज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, कार्तिकेय राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी, विनोद तेजियाँ, ज्ञान रोहित राणा, अब्दुल गफूर, चौधरी अब्दुल रऊफ, चौधरी अब्दुल राजिक, जिला पंचायत सदस्य चौधरी हकीम, पार्षद फहाद सलीम, हसीना अहमद, सुदेश गुर्जर, संदीप सैनी, जुमला सिंह, राजकुमार घटडा, नितिन यादव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे
error: Content is protected !!