Untitled

 

 

सहारनपुर : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा खण्डित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा नगर मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि एस.बी.डी. चौक स्थिति पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की मूर्ति खण्डित हो गयी है प्रतिमा खण्डित होने से किसान मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह के अनुयायियों की भावना को ठेस पहुँची है। ज्ञापन में खण्डित प्रतिमा की तत्काल मरम्मत एवं, इसकी जांच कराने की मांग के साथ प्रतिमा खण्डित करने वालो के खिलाफ विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की गई.

इस दौरान मौजूद रहे प्रदेश महासचिव चौ. धीर सिंह, पार्षद आसिफ अंसारी आदि.

रिपोर्ट:- मौ० तौफ़ीक़

error: Content is protected !!