बारिश से गिरी मकान की छत, हादसा होने से टला

 

ककरोली से संवाददाता मरगुब नवाज़ तुर्की

 

जनपद  मुजफ्फरनगर ककरोली थाना क्षेत्र के गांव कमहेड़ा निवासी एक गरीब व्यक्ति के मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबने से घर में रखा सभी सामान दब गया।

पीड़ित परिवार के सामने अब सिर छुपाने की जगह और रोटी का संकट अब खड़ा हो गया।

गांव निवासी वजीर का मकान कड़ियों से बना मकान जर्जर हालत में था। आज सुबह 5:30 बजे बारिश होने के कारण मकान की छत अचानक से गिर गईं। हादसे के दौरान वजीर का परिवार बाहर आंगन में सोया हुआ था। नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।मकान के अंदर एक पड़ोसी सनव्वर की गाड़ी भी खड़ी थी वो भी तब गई छत गिरने की आवाज से परिवार और पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित के पास एक ही कमरा था, जिसके मलबे के नीचे सभी सामान तबकर खराब हो गया। पीड़ित व ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

error: Content is protected !!