सपा बैठक में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन की रणनीति तैयार

 

ककरौली में विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक, जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने का आह्वान

 

ककरौली। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव ककरौली में समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जयकरण सिंह गुर्जर ने की, जबकि मंच का संचालन मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान ने किया। बैठक में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से मजबूत होता है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर कार्य करने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित कार्यक्रम में पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की जरूरत है।

 

सादिक चौहान ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए और गांव-गांव कार्यकर्ताओं से संपर्क कर संगठन को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की ताकत है। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और पार्टी के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

 

सादिक चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, मजदूरों, युवाओं, छात्रों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

 

हाजी मूसा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं से है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत करने में जुटें। उन्होंने जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

 

बैठक में जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन और पैदल मार्च को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को साथ ले जाने की जिम्मेदारी पर भी चर्चा हुई। सादिक चौहान ने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारी में जुटने और कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

 

बैठक में हाजी गुफरान, मुजम्मिल, अकमल खान, जाहिद खान, सलीम अंसारी, शोएब तुर्क, रजनीश यादव, साकिब अंसारी, इस्तखार अंसारी, राहुल सैनी, ललित, मास्टर जी, साबिर, जावेद, फुरकान ठेकेदार, तनवीर, दुष्यंत गुर्जर, नवाब खान, नगर अध्यक्ष अफजाल, महेंद्र सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!