IMG_25660726_124533

 

भरभरा कर गिरी मकान की छत पीड़ित ने की मुआवजे की मांग

 

मुआवजा नहीं मिलने पर मकान स्वामी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

रिपोर्ट: सादिक सिद्दीक़ी कांधला

शामली। कांधला कस्बे में एक व्यक्ति के मकान की छत भरभरा कर गिर गई मलबे की चपेट में आकर मकान स्वामी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, पीड़ित ने प्रदेश सरकार से मुआवजे की मांग की है। मुआवजा ना मिलने पर पीड़ित ने परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है मध्यरात्रि से शुरू हुई बरसात से कस्बे के मोहल्ला कानूनगो है निवासी सुनील उर्फ सोनू के मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मकान के छत के मलबे की चपेट में आकर मकान स्वामी की पत्नी उषा गंभीर रूप से घायल हो गई। और मलबे की चपेट में आकर हजारों रुपए का कीमती सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पड़ोसियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल महिला को नजदीक के प्राइवेट क्लीनिक में उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सक ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। पीड़ित मकान स्वामी का कहना है कि पूर्व में भी उसने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मकान बनवाने की गुहार लगाई थी, मगर किसी भी कर्मचारी ने आज तक उसके शिकायती पत्र पर सुनवाई नहीं की। पीड़ित व्यक्ति सुनील उर्फ सोनू ने शामली प्रशासन सहित प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है। पीड़ित ने प्रदेश सरकार सहित शामली प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा नहीं मिला तो वह अपने परिवार सहित आत्मदाह कर लेगा।

error: Content is protected !!