IMG-20230722-WA0042

एएसपी ओपी सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को किया प्रेरित

शामली। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने रिज़र्व पुलिस लाईन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को आगे बढ़ाने के लिए नागरिकों को किया प्रेरित।


उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “वृक्षारोपण महाअभियान 2023” के अंतर्गत 35 करोड़ पौधा रोपण के लक्षय के तहत आज शनिवार को जनपद के होनहार अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था के नायक ओपी सिंह ने भी पौधा रोपण कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया। एएसपी ओपी सिंह ने आज शनिवार रिज़र्व पुलिस लाईन में पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के साथ वृक्षा रोपण अभियान चला कर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और हरित क्षेत्र को बढ़ाने की सरकार की महत्वपूर्ण मुहिम को आगे बढ़ाया।


उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी के सहयोग से इस महत्त्वपूर्ण अभियान “वृक्षारोपण महाअभियान 2023” के लक्षय को पूरा करने के लिए सभी विभागों को इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभियान चलाकर पौधारोपण करने का आदेश दिया है।
आज शनिवार सुबह से ही शासन प्रशासन के लोग पौधारोपण अभियान में जुटे हुए हैं ।

error: Content is protected !!