IMG-20230715-WA0009

शिव रात्रि के दिन भी आस्था की डगर पर दिनभर दौड़े डाक कांवड़िये

कैराना। शिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करने की आस्था को लेकर शिवभक्त डाक कांवड़ियों की दिनभर सड़कों पर भागमभाग रही। डीजे की धुन पर शिवभक्त कांवड़िए गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर गए।

शनिवार को शिवरात्रि के दिन भी कस्बे की सड़कों पर शिवभक्त डाक कांवड़ियों का रैला दिखाई दिया। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त डाक कांवड़ियों में भगवान शिव को जलाभिषेक करने हेतु पहुंचने की होड़ लगी रही। इस दौरान डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए अपने गंतव्यों की ओर कदम बढ़ाते नजर आए। हालांकि, दोपहर बाद कांविड़यों की संख्या धीरे-धीरे कम होती चली गई। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा।

error: Content is protected !!