images - 2023-07-10T211750.334

कार व ट्रक में जबरदस्‍त टक्‍कर : दो महिलाओं की मौत और चार लोग गंभीर रुप से घायल

गाजीपुर। 15 जुलाई। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जनपद के शहर कोतवाली थाना अंतर्गत महाराजगंज के पास शनिवार सुबह कार व ट्रक में जबरदस्‍त टक्‍कर हो गयी जिसमे दो महिलाओं की मौत हो गयी और चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार आज सुबह वाराणसी जिले के चोलापुर थाना के गनेशपुर निवासी श्रीवास्‍तव परिवार अपनी कार से गोरखपुर से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। तभी उनकी कार की ट्रक से टक्‍कर हो गयी, जिसमे एक महिला की मौके पर तथा दूसरी की इलाज के दौरान अस्‍पताल में मौत हो गयी।
मृतक महिलाओं में शशिबाला श्रीवास्‍तव निवासी गनेशपुर चोलापुर व निष्‍ठा श्रीवास्‍तव (42) निवासी तेवर चोलापुर हैं घायलों में सत्‍यम (37), दीक्षा श्रीवास्‍तव (40), अर्पण श्रीवास्‍तव (17) और मन्‍नू श्रीवास्‍तव (13) हैं। पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया है और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज गाजीपुर में भर्ती कराया है।

error: Content is protected !!