images - 2023-07-11T201729.723

नशे में धुत एक व्यक्ति ने कुदाल मारकर कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी

जौनपुर। 11 जुलाई। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिंगरामऊ क्षेत्र में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने कुदाल का वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के करनपुर गाँव में नशे में धुत महेंद्र पाल का सोमवार देर रात किसी बात पर पत्नी शांती देवी (40) से विवाद हो गया। आक्रोश में आकर उसने महिला के सिर में कुदाल से मारकर हत्या कर दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। महेंद्र ने वाराणसी से घटना की जानकारी मुम्बई में रह रहे अपने पिता को फोन पर दी। पिता ने जब पड़ोसी लोगों को इस घटना की जानकारी दी तो लोगों ने जाकर देखा तो वह घर मे मृत पड़ी थी।
क्षेत्राधिकारी बदलापुर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके ग्राम बेसहुपुर थाना खुटहन सूचना दे दी गई है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!