images - 2023-07-11T170904.295

छात्राओं से अश्लील हरकत करने के आरोप में डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा गिरफ्तार, किए गए निलंबित

झाबुआ। 11 जुलाई। मध्यप्रदेश के झाबुआ के डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा को आज पुलिस ने छात्रावास की बालिकाओं से अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम की बालिकाओं से अश्लील और अनुचित व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आयुक्त राजस्व इंदौर द्वारा उन्हें इस मामले में निलंबित भी कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रावास की अधीक्षक द्वारा सुबह शहर के सिटी कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज करायी गयी। इस पर पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्व कर किया गया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, जिला कलेक्टर तन्वी हुडा की अनुशंसा में उन्हें निलंबित कर दिया गया। उनका मुख्यालय झाबुआ से हटाकर जिला बुरहानपुर नियत किया गया है।
डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा पर आरोप है कि उन्होंने 09 जुलाई को नवीन अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम का निरीक्षण किया था और निरीक्षण के दौरान तीन छात्राओं के साथ उन्होंने अश्लील और अनुचित व्यवहार किया था। इसकी शिकायत लडकियों द्वारा छात्रावास की अधीक्षिका से की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!