IMG-20230710-WA0034

एएसपी ओपी सिंह ने चौसाना चौकी और डायवर्जन पॉइंट का निरीक्षण कर डायवर्जन पर तैना सभी पुलिस कर्मियों से वार्तालाप की।

शामली। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने सोमवार शाम चौसाना चौकी का निरीक्षण किया और साथ ही डायवर्जन ड्यूटी का भी निरीक्षण किया, डायवर्जन ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों से ट्रैफिक रूट प्लान से संबंधित वार्तालाप कर ज़रूरी दिशा निर्देश दिए।


जनपद के तेज़ तर्रार अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था के नायक ओपी सिंह कावड़ यात्रा को लेकर हर समय सतर्क हैं, विशेषकर अब दिनों दिन कावड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रूट डायवर्जन को लेकर हर समय सतर्क हैं इसी को लेकर आज शाम करनाल हरियाणा रोड के ट्रैफिक का जायज़ा लेते हुए चौसाना पहुंचे और पुलिस चौकी चौसाना का निरीक्षण किया, ड्यूटी रजिस्टर चेक किए और सभी दस्तावेजों का निरीक्षण कर चौकी प्रभारी निरीक्षक राहुल कादयान को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए।
एएसपी ओपी सिंह ने रूट डायवर्जन बिंदुओं का भी निरीक्षण किया, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ रूट डायवर्ट प्लान के सम्बंध में वार्तालाप कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एएसपी ओपी सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों को रूट डायवर्ट प्लान को सख्ती के साथ लागू करने दिशा निर्देश दिए।

error: Content is protected !!