IMG-20230708-WA0038

तीन तलाक के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा जेल

कैराना। तीन तलाक के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गत 2 जुलाई को कोतवाली पर पीड़ित महिला ने अरशद पुत्र शमशाद निवासी हरभंज वाला जनपद देहरादून स्थाई निवासी गांव मंसूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। शनिवार को उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के पश्चात आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!