images - 2023-07-03T205030.476

नेत्र चिकित्सक के साथ मारपीट प्रकरण में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दो दिन पहले चिकित्सक का रास्ता रोक कर रात्रि के समय आधा दर्जन लोगों ने की थी मारपीट

कैराना। चिकित्सक का रास्ता रोक कर रात्रि के समय मारपीट करने वाले पांच हमलावरों सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नगर के मोहल्ला खैलखुर्द निवासी आजम पुत्र इलियास ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया था कि गत शनिवार की रात्रि लगभग पौने दस बजे वह पुराने बिजलीघर के निकट स्थित अपने नेत्र चिकित्सालय को बंद कर पैदल मोहल्ला सरावज्ञान से होते हुए पैदल अपने घर जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह शीतलता माता मंदिर के निकट पहुंचा तो राजेंद्र ,अनिल, आशु, रवि व अनुज ने उसका रास्ता रोककर छेड़खानी कर गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी थी और जान से मारने की नियत से सिर में लोहे की रॉड आदि से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!