समाजवादी पार्टी

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ लड़ेंगे व्यापारियों के हक़ की लड़ाई 

कांधला। कांधला के प्रतिष्ठित व्यापारी सिद्धार्थ शर्मा को समाजवादी व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। व्यापारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। वहीं, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे, उनकी हक की लड़ाई लड़ी जाएगी।
दरअसल, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कांधला नगर निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी सिद्धार्थ शर्मा को व्यापार हितों के लिए संघर्ष और उनकी लगनशीलता को देखते हुए जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है, जिसके चलते व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। व्यापारियों तथा आम लोगों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल—मालाएं डालकर जोरदार स्वागत किया। वहीं, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी हैं, उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहे हैं। भविष्य में भी व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!