images - 2023-05-29T232121.317

दशहरा स्नान की तैयारियां शुरू, एसडीएम निकिता शर्मा ने यमुना घाट का लिया जायज़ा।

कैराना। दशहरा स्नान की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने यमुना घाट पर पहुँचकर निरीक्षण किया। वही घाट पर उचित साफ सफाई व सुरक्षा सम्बंधित इंतजाम के लिए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सोमवार की सायं एसडीएम निकिता शर्मा ने यमुना नदी पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दशहरा स्नान के दौरान हरियाणा व यूपी दोनों राज्यों से स्नान करने के लिए पहुँचने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु प्राइवेट गोताखोरों की तैनाती, यमुना घाट पर साफ सफाई, सुरक्षा सम्बंधित पुलिस फोर्स व महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम बनवाने के निर्देश दिए। इस दौरान विकास खंड कार्यालय के अंतर्गत कर्मचारी, राजस्व विभाग के लेखपाल मुजकिर खान, यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी व ग्राम मवी के प्रधान मित्रसेन आदि मौजूद रहें। एसडीएम ने स्नान से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!