क्या नगरपालिका अध्यक्ष को बदनाम करने में लगे हैं ?वार्ड 23 सभासद

 

* टूटी नाली पर दिए बयान से वार्ड की राजनीति गरमाई

*

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। कस्बे के एक वार्ड में टूटी नाली को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग लेता दिखाई दे रहा है। वार्डवासियों का आरोप है कि शिकायत करने पर सभासद ने जिम्मेदारी निभाने के बजाय ऐसा बयान दिया, जिससे नगरपालिका प्रशासन और अध्यक्ष की छवि पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार जब उन्होंने टूटी नाली, जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर सभासद से समाधान की मांग की तो कथित रूप से जवाब मिला“खुद सही करा लो या टूटने दो, जब नगरपालिका देखेगी तब बनवा देगी।”

सभासद के इस बयान के बाद क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि ही जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने के बजाय इस प्रकार के बयान देंगे तो इससे सीधे तौर पर नगरपालिका अध्यक्ष की कार्यशैली पर भी असर पड़ता है।वार्डवासियों का आरोप है कि विकास कार्यों को लेकर जनता में गलत संदेश देने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोगों ने इसे नगरपालिका अध्यक्ष को बदनाम करने की राजनीतिक रणनीति तक बताया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनता ने प्रतिनिधियों को समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, न कि जिम्मेदारी से बचने वाले बयान सुनने के लिए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड की टूटी नालियों की जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को गंदगी और जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और अब सभी की नजर नगरपालिका प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

error: Content is protected !!