सोशल मीडिया पर विकास… वार्ड में विनाश!सभासद कुंभकर्णी नींद मे

 

* वार्ड 23 की टूटी सड़कें और बजबजाती नालियां बनीं मुसीबत, सभासद पर भड़के लोग बोले ‘पोस्टों से नहीं, काम से होगा विकास’

*

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। कस्बे के मोहल्ला मौलानान वार्ड नंबर 23 में विकास कार्यों की पोल उस समय खुल गई जब वार्ड की टूटी सड़कें और जर्जर नालियां लोगों के गुस्से का कारण बन गईं। वार्डवासियों ने सभासद इस्माइल हसन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में विकास सिर्फ सोशल मीडिया की पोस्टों में दिखाई देता है, जबकि जमीन पर हालात बद से बदतर बने हुए हैं।

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि वार्ड की कई गलियां पूरी तरह टूट चुकी हैं। जगह-जगह नालियां ध्वस्त पड़ी हैं, जिनका गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बदबू और गंदगी से लोगों का जीना दूभर हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि सभासद केवल सोशल मीडिया पर फोटो और पोस्ट डालकर जनता को “विकास” का सपना दिखा रहे हैं, लेकिन हकीकत में वार्ड की तस्वीर बदहाल पड़ी है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।गुस्साए लोगों ने अब नगर पालिका अध्यक्ष से सीधे गुहार लगाई है कि वार्ड नंबर 23 की टूटी सड़कें और जर्जर नालियां जल्द से जल्द बनवाई जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!