गंगा दशहरा पर मानवता की मिसाल, राहगीरों की बुझाई प्यास

 

* गंगा दशहरा पर छलका इंसानियत का जज़्बा, राहगीरों को पिलाया ठंडा मीठा पानी

*

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला कस्बे में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर समाजसेवियों ने भीषण गर्मी के बीच इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए राहगीरों के लिए ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई। बुढ़ाना मार्ग पर लगाई गई इस छबील में दिनभर राहगीरों, बाइक सवारों और यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई गई।

तेज धूप और उमस भरी गर्मी में लोगों ने समाजसेवियों की इस पहल की जमकर सराहना की। राह चलते लोगों को रोक-रोककर ठंडा मीठा पानी पिलाया गया, जिससे हर चेहरे पर सुकून नजर आया।

इस जनसेवा कार्य में समाजसेवी राजीव, विवेक चौधरी, कपिल मिस्त्री, राजीव मिस्त्री, शनि, संदीप दीवान, पारस और विपिन सहित कई युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ राहगीरों की सेवा में जुटे रहे।

समाजसेवी विवेक चौधरी ने कहा कि गंगा दशहरा जैसे पुण्य पर्व पर मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह छबील लगाई गई, ताकि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे।

स्थानीय लोगों ने समाजसेवियों के इस कार्य को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!