नगरपालिका अध्यक्ष के निर्देश पर चला फॉगिंग अभियान, वार्ड 17 में मच्छरों पर वार

कांधला। नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर नगर के वार्ड नंबर 17, मोहल्ला मौलानान में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग अभियान चलाया गया। नगरपालिका टीम द्वारा मोहल्ले की गलियों और आसपास के क्षेत्रों में फॉगिंग कराई गई, ताकि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके।

नगरपालिका प्रशासन ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, पानी जमा न होने दें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, ताकि संक्रामक बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी फॉगिंग कार्य की सराहना की।

error: Content is protected !!