“घर में घुसकर बरसे लाठी-डंडे, पत्नी लहूलुहान होकर गिरी बेहोश!”

 

* पड़ोसी परिवार पर हमला करने का आरोप, गांव गंगेरू में मचा हड़कंप

*

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू में उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब पड़ोस के ही एक परिवार पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगा। लाठी-डंडों से हुए इस खूनी संघर्ष में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि महिला खून से लथपथ होकर मौके पर ही बेहोश हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित बसारत पुत्र रियासत ने कांधला थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि तभी पड़ोस के रहने वाले खीजर अब्बास, नियाज अब्बास, पुत्र कोसर और अजीम पत्नी खीजर अचानक घर में घुस आए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

बसारत के अनुसार, जब उसकी पत्नी ने बीच-बचाव कर अपने पति को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर भी बेरहमी से हमला कर दिया। महिला के सिर पर डंडों से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लहूलुहान हो गई और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। घर से उठती चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख आरोपी कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल महिला को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।

उपचार के बाद पीड़ित पति ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुट गई है।

error: Content is protected !!