
“भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारी, कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएंगी जिम्मेदारियां”
* संगठन मजबूती पर जोर, कार्यकर्ताओं को सेक्टरवार जिम्मेदारियां सौंपने के निर्देश
*
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला में शुक्रवार को नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया और आगामी राजनीतिक लक्ष्यों को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दामोदर सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताए और संगठन को और मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण और संगठनात्मक एकजुटता भाजपा की सबसे बड़ी पहचान है। यदि सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ काम करें तो पार्टी हर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकती है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. रश्मिकांत जैन ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष को निर्देश दिए कि संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए पदाधिकारियों को सेक्टरवार जिम्मेदारियां सौंपी जाएं और इसका क्रियान्वयन तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए।
इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तकों और प्रचार सामग्री का भी वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दें।
बैठक में नामित सभासद अलका चौहान, मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन, अशोक चौहान, राजीव शर्मा, दीपक गुप्ता, विनीत शर्मा, बदरू जमा, जितेंद्र उर्फ टिंकू चौहान, डॉ. जनेश्वर चौहान, सतवीर, संजय मित्तल, राजेंद्र वर्मा, रवि नामदेव, सादिक, राजवीर सिंह, कृष्णपाल और संदीप सैनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद