पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का भव्य जश्न, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा जैन स्थानक चौराहा

*

* कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयाँ व झालमुड़ी, नेताओं ने बताया विकास और राष्ट्रवाद की जीत

*

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी सफलता का जश्न मंगलवार को कांधला कस्बे के जैन स्थानक चौराहे पर धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और देखते ही देखते चौराहा जश्न के केंद्र में बदल गया।

कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा हो गया। इस दौरान राहगीरों को रोककर पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध व्यंजन झालमुड़ी और मिठाइयाँ भी वितरित की गईं, जिससे आम लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर डॉ. रश्मिकांत जैन ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास की राजनीति पर भरोसा जताया है।

मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन ने इसे विकास और राष्ट्रवाद की जीत बताया। वरिष्ठ नेता राजीव शर्मा ने कहा कि यह जीत देश में राष्ट्रवाद की मजबूती का संकेत है, जबकि कुशांक चौहान ने इसे अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत करार दिया।

इस अवसर पर सभासद प्रदीप भार्गव, दीपक गुप्ता, अनिल बोहरा, डॉ. रणबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जोश का माहौल बना रहा।

error: Content is protected !!