
खेत के कमरे में भूसे को लगाई आग, हजारों का नुकसान
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला।कस्बा निवासी एक किसान के खेत पर बने कमरे में रखे भूसे में शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी। आग लगने से किसान को हजारों रुपये का नुकसान हो गया।पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कस्बा निवासी समयदीन ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में उसका खेत स्थित है। खेत पर उसने एक कमरा बना रखा है, जिसमें पशुओं के चारे के लिए भूसा भरकर रखा गया था। आरोप है कि किसी ने रंजिश के चलते शरारती तत्वों ने कमरे की ईंट हटाकर अंदर आग लगा दी।भूसे में आग लगने से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने किसान को सूचना दी। जानकारी मिलते ही समयदीन मौके पर पहुंचा और घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।पीड़ित किसान का कहना है कि आग लगने से उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया। उसने थाने में तहरीर देकर,आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
————-