
स्कूल में सजी बुद्ध वंदना, बच्चों ने लिया पंचश”
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला के नगर कैराना रोड स्थित सेंट द्रोणा पब्लिक स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और पूरे परिसर में शांति, अहिंसा और एकाग्रता का संदेश गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधक इंजीनियर अमन शर्मा और विधि शर्मा ने बच्चों को भगवान बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों से रूबरू कराया। वहीं प्रधानाचार्य विपिन ने अपने संबोधन में कहा कि बुद्ध पूर्णिमा सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, ध्यान और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा है।
छात्रों ने बुद्ध वंदना और प्रार्थना सभा के जरिए माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। स्कूल परिसर में आयोजित ध्यान सत्र ने बच्चों को मन की शांति और एकाग्रता का महत्व समझाया।
कार्यक्रम का समापन बुद्ध के पंचशील सिद्धांतों को अपनाने की शपथ के साथ हुआ। एडमिन ऑफिसर एकता कपूर ने भी छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान राधिका, परीक्षित, अविका, किरण, आरव, इनाया, यश्वी, प्रियंशी, वीर, अक्षत, शिव, विराट, उदित, तक्ष, आरव समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।