IMG-20221116-WA0091

स्टार यूनिवर्स मीडिया न्यूज़ एजेंसी

विजीलेंस दर्पण समाचारपत्र संवाददाता 

 काशीराम आवासों पर दबंगों ने किया कब्जा धड़ल्ले से कर रहे हैं। सेल परचेज

बड़ौत, मायावती शासन काल में शहरी गरीब बेसहारा लोगों के लिए काशीराम आवास योजना लागू की गई थी जिसमें शहरी क्षेत्र के गरीब नागरिकों को फ्री में सरकार द्वारा फ्लैट बनाकर आवंटित किए गए थे अब उक्त फ्लैट में आवंटी किन्हीं कारणवश नहीं रह पाए तो वहां रह रहे दबंगों ने बंद फ्लैटों का ताला तोड़कर उन्हें बेचना शुरू कर दिया है। जबकि यह अधिकार सिर्फ डूडा के पास है। तो फिर फ्लैटों का यह व्यापार किसके इशारे पर हो रहा है। इस विषय में डूडा के अधिकारी को जब फोन लगाया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला कार्यालय में कार्य कर रहे बाबू विक्रांत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है। इसकी जांच करा कर ऐसे लोगों पर एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी कुछ लोगों की यह भी शिकायत रही है। कि आवंटन हुआ है। मलकपुर रोड काशीराम का और रहते हैं। बडोली रोड काशीराम में इस तरह के मामले भी काफी देखे गए हैं। अगर उपरोक्त दोनों कालोनियों की जांच कराई जाए तो सैकड़ों की संख्या में अपात्र लोग मिलेंगे जो जबरदस्ती घुस कर बैठ गए हैं। नागरिकों की मांग है। कि डूडा इनकी जांच कराकर अपात्रों को बाहर कर वहां पात्रों को आवंटन कराया जाए।

जिला  बागपत

सैयद वाजिद अली की रिपोर्ट

 

 

 

error: Content is protected !!