दूल्हा दुल्हन की कार नाले में पलटी, बड़ा हादसा


कांधला, संवाददाता

दूल्हा दुल्हन को ले जा रही गाड़ी चालक की चक्की के बाद नजदीक के नाले में पलट गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दूल्हा दुल्हन की उपचार कराने के पश्चात गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।जनपद बागपत के गांव दाह से एक परिवार से मंगलवार को लडकी की बारात हरियाणा राज्य के जनपद पानीपत में जानी थी। सुबह लगभग 08 बजे दुल्हन की गाडी जैसे ही नगर के रेलवे रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप पहुंची तो अचानक गाडी के ड्राईवर को नींद आ गई तथा दुल्हन की गाडी सडक पर रखी एक अस्थाई दुकान से टकराते हुए इंटर कॉलेज की दीवार से टकराते हुए पास से गुजर रहे नाले पर जाकर लटक गई। आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने भाग कर दुल्हन के साथ गाडी में मौजूद परिजनों को बाहर निकाला। घटना के बाद दुल्हन बदहवास हो गई। बाद में परिजनों को घटना की सूचना दिए जाने पर पीछे आ रही गाडियों ने मौके पर पहुंच कर दुल्हन को दूसरी गाडी में बैठाकर पानीपत के लिए रवाना कर दिया।

error: Content is protected !!