
महिला आरक्षण से मिलेगा बराबरी का हक, बंगाल में खत्म होगी मनमानी: डॉ. दिनेश शर्मा”
बंगाल में भाजपा ममता की मनमानी को समाप्त करेगी, डॉ. मोहन मधुकरराव भागवत का जो भी बयान होता है उसमें तथ्य होता है, महिला आरक्षण विधेयक विकसित भारत की यात्रा का एक अगला पड़ाव साबित होगा, विपक्ष हमेशा अच्छे काम का भी विरोध करता है, लेकिन बिल के पास होने से महिलाओं को बराबरी की हकदारी मिलेगी:- डॉक्टर दिनेश शर्मा (पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद)

कांधला
गाँव जसाला पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के फार्म हॉउस पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने पश्चिम बंगाल व महिला आरक्षण विधायक पर विपक्ष पर जमकर भड़ास निकाली उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की मनमानियों पर भाजपा की सरकार रोक लगाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पास होने से देश की 50% आबादी को इसका लाभ मिलेगा। महिलाओं में इसको लेकर उत्साह है और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में भी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी लेकिन विपक्ष इस अच्छे कार्य में भी अड़ंगा अड़ाता है, जनता समझ चुकी है वह विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगी। महिला आरक्षण विधायक पास होने पर उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं आरक्षण विधेयक भी एक और बड़ा कदम साबित होगा।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को डॉक्टर दिनेश शर्मा के साथ ही मोहित बेन्नीवाल, तेजेंद्र निर्वाल, मेयर पानीपत कोमल सैनी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ,रामजीलाल कश्यप, सुनील भराला, मनीष चौहान,पूर्व प्रमुख गय्यूर हरबीर मलिक नीरज सैनी आदि ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को समझाया कि वर्तमान राजनीतिक प्रदेश में महिला आरक्षण की संसद में जल्द ही पास होगा। जिससे कि महिलाओं को राजनीति में बराबर की हिस्सेदारी मिलेगी, साथ ही उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार का गुणगान किया और पूर्व की सपा बसपा कांग्रेस की सरकारों पर तंज कसे।
डॉ दिनेश शर्मा ने एक सवाल के जवाब मे कहाँ कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ममता की मनमानियां पर रोक लगाई कि जिस प्रकार ममता बनर्जी जनता को बरकरा रही है वह ठीक नहीं है उच्च लागू होने से भाजपा की मनमानी नहीं ममता की मनमानियां पर रोक लगायेगी
दूसरे सवाल के जवाब मे कहाँ कि संघ प्रमुख डॉ मोहन राम भागवत के बयान की हिंदुओं में अभी पूरी तरह एक जुटता नहीं आई है के बयान पर डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा की पूज्य सरसंचालक जी कोई भी बयान बिना तथ्यों के नहीं देते। उन्होंने जो कहा है वह सत्य है और वह भागवत जी के बयान पर पूरी तरह सहमत है, हिंदू एक श्रेष्ठ जीवन जीने के प्रभाव का नाम है, जो भी हिंदुस्तान में रहता है, भारत माता की जय बोलता है, भारत में रहकर सभी को साथ लेने की सद्भावना रखता है, जो विश्व के कल्याण की बात करता है, वही तो हिंदू है
महिला आरक्षण को लेकर इस सवाल पर डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के बाद महिलाओं को यह आरक्षण मोदी जी की ओर से सबसे बड़ा उपहार है, देश की आबादी का 50% हिस्सा महिलाएं अपने इस अधिकार से वंचित थी। इस विधायक के बाद हमारी बहनों को बेटियों को जो अधिकार मिलेगा।लोकसभा और विधानसभा में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ेगा तो भारत की विकसित बनने की ओर जो यात्रा है तो निश्चित रूप से यह उसी का एक पड़ाव साबित होगा। यह विकसित भारत के सपने को महिलाओं के योगदान से पूरा करने का संकल्प है। अगर आज मोदी जी का दे कि सूरज पूरब से निकलेगा तो तुरंत राहुल जी और खड़के जी इसका विरोध करेंगे और इसे जेपीसी में ले जाने की वकालत करेंगे। आज के इस कार्यक्रम में भी हमने सरकार की योजनाओं के साथ-साथ इस विषय पर भी अपनी बात रखी है सभा की अध्यक्षता पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह व संचालन डॉक्टर विनोद कुमार ने किया इस दौरान वहाँ पर वकील प्रधान, बाबू मेंबर, रणवीर प्रधान, राजपाल प्रधान, संजीव प्रधान, इसम सिंह, शहजाद, नफा सिंह, संदीप प्रधान, संदीप प्रधान भारसी, आरिफ आदि लोग मोजूद रहे