
गैस एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन, कालाबाजारी के आरोपों ने पकड़ा तूल ऑनलाइन डिलीवरी दिखी, घर नहीं पहुंचा सिलिंडर ग्रामीण भड़के
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला।थाना क्षेत्र के गांव डुंडुखेड़ा में गैस सिलिंडर को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर सिलिंडरों की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
गांव डुंडुखेड़ा स्थित इडेंन गैस कार्यलय पर उपभोक्ताओ की भीड़ सुबह से ही लगी रही उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार समय से गैस बुक करने के बाद भी नियम अनुसार देय तिथि पर सिलेंडर वितरित किए जाने चाहिए उन्हें नहीं मिल रहे हैं जिसके कारण उनके सामने परेशानी आ रही है मार्च 22 व 23 में बुकिंग किए गए सिलेंडर को आज तक नहीं दिया गया है संचालक से वार्ता किए जाने के बाद कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं है कभी वह कहते हैं की बुकिंग रद्द हो गई है कभी कहते हैं कंपनी ने डिलीवरी नहीं भेजी है जिससे लोगो मे रोष व्याप्त है
गांव पंजीट निवासी ताहिर ने बताया कि उन्होंने मार्च माह में गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। जब वह एजेंसी पर जानकारी लेने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनकी बुकिंग रद्द हो चुकी है, जबकि ऑनलाइन सिस्टम में उनके नाम पर सिलिंडर की डिलीवरी पहले ही दर्शाई जा रही है।
वहीं कांधला कस्बा निवासी कल्लू का कहना है कि उनके नाम से सिलिंडर बुक दिखाया जा रहा है, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। इस पर नाराज ग्रामीणों ने एजेंसी संचालक पर आरोप लगाया कि उनके हिस्से के सिलिंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यह उनके अधिकारों का उल्लंघन है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उधर, एजेंसी संचालक सतीश का कहना है कि गैस सिलिंडर की कमी हर जगह है, जिसके चलते देरी हो रही है। कालाबाजारी का आरोप बेबुनियाद है।