
आवारा कुत्तों का आतंक दहशत में कस्बा, दर्जनों घायल प्रशासन पर उठे सवाल
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला इन दिनों कांधला क्षेत्र में आवारा कुत्तों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। कस्बे और आसपास के गांवों में कुत्तों के झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया, जिससे दर्जनों लोग लहूलुहान हो गए। हर गली-मोहल्ले में दहशत का माहौल है।ताज़ा घटनाओं में गांव चढ़ाव निवासी बालक वंश, कांधला निवासी युवक देवा, भारसी की महिला नरेश, और गढ़ी दौलत की महिला नसीम सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया गया कि सभी लोग अपने काम से बाहर निकले थे, तभी अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर कुत्ते भाग खड़े हुए।
घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. रवि ने बताया कि सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं और स्थिति अब खतरे से बाहर है। उन्होंने लोगों से अपील की “कुत्ते के काटने या खरोंच लगने पर तत्काल अस्पताल पहुंचें, देरी न करें।”अस्पताल परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दर्जनों लोग घायल बच्चों और महिलाओं के साथ इलाज के लिए पहुंचे। बाहर लंबी कतारें लग गईं। कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर चुके हैं।क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर पंचायत और प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा। मोहल्लों में कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह बड़ी चिंता का विषय बन गया है।
लोगों ने कड़ा विरोध जताया