
मंडलायुक्त के आदेश पर लगा “नो पार्किंग” बोर्ड दबंगों ने उखाडडा पालिका ने थाने में दी तहरीर,
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला।कस्बे के मोहल्ला मौलानान स्थित छतरी वाले कुएं पर मंडलायुक्त सहारनपुर के आदेश पर लगाया गया “नो पार्किंग” बोर्ड कुछ ही घंटों में दबंगई की भेंट चढ़ गया!
दरअसल,मोहल्ले के ही निवासी नदीम अहमद ने तीन दिन पहले मंडलायुक्त कार्यालय को शिकायत दी थी कि इलाके में अवैध पार्किंग और सड़क अवरोध के कारण आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी ने नगर पालिका को अतिक्रमण हटाने और चेतावनी पट लगाने के निर्देश दिए।आदेश के तहत पालिका ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौलानान स्थित छतरी वाले कुएं पर “नो पार्किंग” वाला बोर्ड लगाया। लेकिन जैसे ही अधिकारी और टीम वहां से हटी स्थानीय दबंग तत्वों ने बोर्ड को उखाड़ दिया यह हरकत प्रशासनिक आदेश की खुली अवमानना मानी जा रही है। शिकायतकर्ता नदीम अहमद ने सोमवार को जिला अधिकारी से मिलकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जिलाधिकारी ने तत्काल नगर पालिका को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पालिका प्रशासन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की