सफाईकर्मी को गोली मारने की धमकी शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

 

पीड़ित रजत ने जिला अधिकारी और उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच, अभियोग दर्ज करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। नगर में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल! मोहल्ला माजरा निवासी सफाईकर्मी रजत ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 25 जनवरी की शाम बाइक सवार तीन युवकों ने उसे खुलेआम गोली मारने की धमकी दी।घटना सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हुई, जिसमें आरोपियों की पहचान सुमित निवासी रोहतक, यश निवासी मोहल्ला माजरा और उज्जवल के रूप में हुई है।

पीड़ित रजत का कहना है कि उसने इस पूरे मामले की कांधला थाना पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।रजत ने आरोप लगाया कि कार्रवाई न होने से आरोपी अब उसके परिवार को भी धमकाने लगे हैं।सूत्रों के अनुसार, जिन युवकों पर आरोप है, उनका अपराधिक इतिहास पहले से मौजूद है और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, लेकिन पुलिस की चुप्पी ने आम लोगों के बीच डर और गुस्सा दोनों बढ़ा दिए हैं।इलाके में चर्चा है “क्या सफाईकर्मी की जान की कोई कीमत नहीं लोगों का कहना है कि पुलिस अगर समय पर कदम नहीं उठाएगी, तो ऐसे दबंगों के हौसले और बढ़ेंगे।

पीड़ित रजत ने जिला अधिकारी और उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच, अभियोग दर्ज करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!