दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बाल-बाल बचे चालक

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। कस्बे के रेलवे मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज गति से अपने-अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी अचानक आमने-सामने आ गए और टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक सामने आने से बाइक चालकों का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए रेलवे मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि राहत की बात रही कि दोनों चालकों को मामूली चोटें ही आईं। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को संभाला और सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी।

घटना के बाद दोनों बाइक सवारों ने आपसी सहमति से मामले को निपटा लिया और अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

error: Content is protected !!