नगर पालिका में हंगामा! तनवीर आलम नाम के व्यक्ति ने सरकारी फाइल फाड़ी, दफ्तर में अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी!

रिपोर्ट: सादिक सिद्दीक़ी,

कांधला नगर पालिका परिषद कार्यालय में मंगलवार को ऐसा बवाल मचा कि पूरे कस्बे में चर्चा फैल गई!मोहल्ला मिर्दगान निवासी तनवीर पुत्र सहीद नामक व्यक्ति ने अचानक पालिका कार्यालय में घुसकर जमकर हंगामा किया, कर्मचारियों से तीखी बहस छेड़ दी और फिर एक महत्वपूर्ण सरकारी फाइल फाड़ डाली।कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कागज़ हवा में उड़ने लगे, कुर्सियाँ खिसक गईं और दफ्तर का माहौल पूरी तरह बेकाबू हो गया।

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद, पालिका तक पहुँचा हंगामा

पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम के मुताबिक आरोपी तनवीर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर रहा था।वह पालिका प्रशासन पर झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।कई बार वह बिना सूचना दफ्तर में घुसकर कर्मचारियों से झगड़ा कर चुका था।मंगलवार को भी तनवीर अचानक पालिका पहुँचा और किसी प्रशासनिक विषय को लेकर तेज बहस करने लगा।

“यहाँ सब गड़बड़ है!”  कहते हुए फाइल फाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तनवीर ने जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा “यहाँ कुछ भी ठीक नहीं चलता!”इसके बाद उसने टेबल पर रखी सरकारी फाइल उठाई और जोर से फाड़ दी।कागज़ उड़ने लगे, लोग भागे, माहौल डर और हैरानी से भर गया।

कर्मचारी हक्के-बक्के रह गए।

कई लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया जबकि कुछ ने तुरंत पुलिस को फोन किया। फटी फाइल में थे अहम दस्तावेज़ सूत्रों के अनुसार फटी हुई फाइल में नगर पालिका के महत्वपूर्ण सरकारी पत्राचार और दस्तावेज़ थे।इनमें कुछ रिकॉर्ड वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों से जुड़े बताए जा रहे हैं।

फाइल फटने से अभिलेख क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कार्यालय का कामकाज ठप पड़ गया।कर्मचारियों ने बताया कि यह घटना न केवल सरकारी नुकसान है बल्कि कार्यालय की गरिमा पर सीधा प्रहार है।

  1. आरोपी तनवीर आलम का फाइल फोटो 👆

आरोपी फरार, पालिका अध्यक्ष व कर्मचारियों ने दी तहरीर घटना के बाद जब पुलिस को सूचना दी गई, तब तक तनवीर मौके से रफ़ूचक्कर हो चुका था।इसके बाद पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम, अधिशासी अधिकारी, और सभी कर्मचारी सामूहिक रूप से थाने पहुँचे और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी।

पालिका अध्यक्ष ने कहा

“सरकारी अभिलेखों को नुकसान पहुँचाना बेहद गंभीर अपराध है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में कोई सरकारी दफ्तर में इस तरह की गुंडागर्दी करने की हिम्मत न कर सके।”

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा

“प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

 कस्बे में चर्चा, प्रशासन में चिंता

इस पूरे घटनाक्रम ने कस्बे में सियासी सरगर्मी और जनचर्चा दोनों को हवा दे दी है।लोग चौराहों और सोशल मीडिया पर तनवीर के इस कदम को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।कर्मचारी अब पालिका कार्यालय में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न दोहराई जाएँ।कांधला में नगर पालिका के भीतर मचा यह हंगामा अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है।लोगों का कहना है कि सरकारी फाइल फाड़ने जैसी हरकत प्रशासन की साख पर सीधा वार है।

अब सबकी निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं

क्या तनवीर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा या मामला फिर फ़ाइलों में ही दफन हो जाएगा?

कहानी अभी खत्म नहीं हुई  कांधला की सियासत अब गर्म है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!