
दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल फिलहाल गढ़ी मियां का यह वायरल वीडियो पूरे क्षेत्र में चर्चा का सबसे गरम मुद्दा बन चुका है!
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मियां में दो पक्षों के बीच हुई जबर्दस्त मारपीट ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी ने ऐसा तूल पकड़ा कि गांव की गलियां रणभूमि बन गईं। दोनों ओर के लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे और थप्पड़ों की बरसात करते नजर आ रहे हैं। यही नहीं, कई लोग तमाशा देखने में मशगूल रहे और कुछ ने पूरा मंजर मोबाइल में कैद कर लिया।
वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को घसीट-घसीटकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाके की तरह वायरल हो गया है। हर कोई इस झगड़े को लेकर चर्चा कर रहा है कोई इसे गांव की पुरानी रंजिश बता रहा है तो कोई इसे कानून-व्यवस्था की नाकामी।
सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी छोटी सी कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया और फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गालियों की गूंज और धक्कामुक्की के बीच माहौल कुश्ती के अखाड़े में तब्दील हो गया।
*इन्होने कहा
गंगेरू चौकी प्रभारी विक्रम सिंह भाटी ने बताया कि घटना की उन्हें कोई पूर्व जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि “यदि किसी भी पक्ष से शिकायत मिलती है, तो मामले की पूरी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हलचल मच गई है। लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कोई पुलिस को घटना के बाद सोया हुआ बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि “गढ़ी मियां में लातों का कानून चल रहा है, ना कि पुलिस का!”
गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती तो यह नौबत नहीं आती। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के बाद कांधला पुलिस एक्शन में आती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
फिलहाल गढ़ी मियां का यह वायरल वीडियो पूरे क्षेत्र में चर्चा का सबसे गरम मुद्दा बन चुका है!