दबंगई का ड्रामा खत्म तलवार लहराने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, बरामद हुई धारदार तलवार!

 

दरवाजे पर तलवार से बरसाए थे वार गांव में फैलाई थी दहशत, अब सलाखों के पीछे पहुंचा “तलवारबाज

सादिक सिद्दीकी

कांधला गंगेरू चौकी क्षेत्र के खेड़ा कुर्तान गांव में कुछ दिन पहले दबंगई का खौफनाक मंजर देखने को मिला था, जब गांव के ही कुर्बान पुत्र मतलूब ने बच्चों के मामूली झगड़े पर तलवार उठा ली थी। आरोपी ने घर के दरवाजे पर ताबड़तोड़ वार कर पूरे गांव में दहशत फैला दी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ था।

अब कांधला पुलिस ने इस “तलवारबाज दबंग” को गिरफ्तार कर गांव वालों को राहत दी है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना कांधला पुलिस ने आरोपी कुर्बान को गढ़ी दौलत रजवाहे की पुलिया के पास से धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तलवार भी बरामद की गई है, जिससे उसने वीडियो में वार किए थे।

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया है

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, कांस्टेबल आशुतोष, और कांस्टेबल पुष्पेंद्र शामिल रहे। गांव में इस गिरफ्तारी के बाद लोगों ने चैन की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है “जो कल तलवार दिखा रहा था, आज हथकड़ी में है!”

error: Content is protected !!