
मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी,
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला कस्बे में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध जैसे विभिन्न महिला संबंधित अपराधों से बचाव और कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया।
अभियान में दरोगा सुनील दत्त और महिला हेड कांस्टेबल ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने महिलाओं से सीधा संवाद किया और उन्हें बताया कि किसी भी परेशानी या हिंसा की स्थिति में वे बिना किसी डर के पुलिस से संपर्क कर सकती हैं।
पुलिस ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, ‘मिशन शक्ति’ के उद्देश्यों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर, सतर्क और समाज में गलत गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।