दबंगई की हदपार मामूली विवाद के बाद तलवार से घर के दरवाजे पर किया ताबड़तोड़ वार, वीडियो वायरल!

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला क्षेत्र के गंगेरू चौकी क्षेत्र स्थित खेड़ा कुत्तान गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बच्चों के मामूली विवाद के बाद एक दबंग व्यक्ति द्वारा तलवार से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने पीड़ित के घर के दरवाजे पर पहुंचकर धारदार तलवार से कई वार किए, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति तलवार लेकर पीड़ित के घर के बाहर पहुंचा और दरवाजे पर एक के बाद एक वार करने लगा। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।पीड़ित मुस्तफा ने बताया कि बच्चों के आपसी झगड़े के बाद आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए उनके घर पर तलवार से हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी गांव में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। मुस्तफा ने इस संबंध में थाना कांधला में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले पर गंगेरू चौकी प्रभारी विक्रम सिंह भाटी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!