मानसिक रूप से कमजोर युवक ने धारदार दांती से खुद पर किया हमला, हालत गंभीर

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामगढ़ी में एक मानसिक रूप से कमजोर युवक ने धारदार दांती से अपनी गर्दन पर वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को चिंताजनक बताया और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया।घायल युवक की पहचान विनोद पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम श्यामगढ़ी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विनोद को शराब पीने की आदत है, लेकिन पिछले दो दिनों से उसने शराब नहीं पी थी। परिवारजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है, जिसके चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर रवि ने बताया कि युवक की गर्दन पर गहरी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर बनी रहने पर उसे जिला अस्पताल शामली भेजा गया। डॉक्टर के अनुसार, युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है।कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है और उसने स्वयं ही धारदार दांती से हमला किया। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!