1 किलो 200 ग्राम चरस, मोबाइल और कार बरामद तस्कर गिरफ्तार“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान जारी

 

 

कांधला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना कांधला पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध चरस, एक एप्पल मोबाइल और एक आई-20 कार (UP14DN4496) बरामद की है। बरामदगी की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹1.20 लाख बताई गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला और क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मखमूलपुर व सुन्ना जाने वाली पटरी के पास से अभियुक्त देव पुत्र जितेंद्र उर्फ जीता निवासी ग्राम किवाना थाना कांधला को दबोचा।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी का पिता जितेंद्र उर्फ जीता भी मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहा है और वर्ष 2025 में उसकी अवैध संपत्ति कुर्क की गई थी।

कांधला थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

*शामली पुलिस की अपील:*

जनपद शामली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने में सहयोग करें।

“आइए, नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर बढ़ें और नशामुक्त शामली का निर्माण करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!