आवारा कुत्तों का आतंक खत्म करने निकली पालिका टीम गलियों में मचा पकड़ो अभियान!

 

* बच्चों और महिलाओं पर बढ़ते हमलों से मची दहशत, अब टीकाकरण के बाद वापस छोड़े जा रहे कुत्ते

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला कस्बे में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। नगर पालिका प्रशासन ने लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार से एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पालिका की टीम मोहल्लों में घूमकर आवारा कुत्तों को पकड़ रही है।इन दिनों कस्बे में कुत्तों की बढ़ती संख्या से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। महिलाएं और बच्चे खासकर निशाने पर थे। कई बार बुजुर्ग भी इनके हमलों में घायल हो चुके थे।

निवासी इकराम और अन्य लोगों ने बताया कि नगर पालिका में कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। अब पालिका के इस कदम से लोगों ने राहत की सांस ली है।

नगर पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने बताया कि पकड़े गए कुत्तों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है और इसके बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ा जा रहा है, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कस्बे में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

error: Content is protected !!