नालों में चला नगरपालिका का ‘पीला पंजा’, गंदगी और जलभराव से मिलेगी राहत

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला नगर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका प्रशासन ने मंगलवार को सफाई अभियान की गति तेज कर दी। नगरपालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर वार्ड नंबर 5 (गंगेरू रोड) सहित कई क्षेत्रों में नगरपालिका का “पीला पंजा” (जेसीबी मशीन) नालों में उतरा और वर्षों से जमी गाद, कचरे व रुकावटों को हटाया गया।इस अभियान के दौरान पालिका कर्मियों ने मशीनों की सहायता से नालों की गहराई तक सफाई कराई। लंबे समय से बंद पड़े नालों के खुल जाने से आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय नागरिकों ने पालिका प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस सफाई से बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।पालिका प्रशासन ने बताया कि नगर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से नाला सफाई अभियान जारी रहेगा। जिन इलाकों में गंदगी या जल निकासी की समस्या अधिक है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा

“कांधला को स्वच्छ और सुंदर बनाना हमारी प्राथमिकता है। शहर में सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।”पालिका अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे नालों में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक या पॉलिथीन न डालें और सफाई व्यवस्था में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!