
समाजसेवा की मिसाल कांधला देहात में गय्यूर हसन के सौजन्य से लगा विशाल फ्री मेडिकल कैंप
सादिक सिद्दीक़ी
कांधला जनसेवा और मानवता की भावना को साकार करते हुए कांधला देहात की नई बस्ती बिजली घर रोड पर मंगलवार को समाजसेवी गय्यूर हसन के सौजन्य से एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर (फ्री मेडिकल कैंप) का आयोजन किया गया।
यह शिविर बिजली घर के सामने श्री सोमीन हसन के निवास पर आयोजित हुआ, जिसकी शुरुआत सुबह 10 बजे की गई। इस अवसर पर M.S. क्लीनिक कांधला की अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।
कैंप में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया। कैंप में सेवाएं देने वाले प्रमुख चिकित्सक:
डॉ. मुनव्वर हसन (BAMS) – हड्डी रोग विशेषज्ञ
डॉ. शाहरूख (BAMS) – जनरल फिजिशियन
डॉ. नरगिस मलिक (BAMS) – स्त्री रोग विशेषज्ञ कैंप में हड्डी, सामान्य और स्त्री रोग से संबंधित मरीजों की विशेष जांच की गई, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई विशेषज्ञों की सेवाएं प्राप्त हुईं। आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आगे भी समय-समय पर ऐसे सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
क्षेत्र के लोगों ने इस समाजसेवी पहल के लिए गय्यूर प्रधान और उनकी टीम की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवता और सहयोग की भावना को और मजबूत करते हैं।