बारिश से किसानों को मिली राहत, गेहूं की फसल को फायदा सरसों पर असर को लेकर चिंता

 

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला क्षेत्र में हुई हालिया बारिश से किसानों के चेहरों पर राहत की मुस्कान लौट आई है। खेतों में आई नमी गेहूं और सरसों की फसल के लिए लाभकारी साबित हो रही है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से जमीन में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों की उत्पादकता में सुधार होगा।

किसान मुनव्वर ने बताया कि खेतों में आई नमी से फसलों की बढ़वार तेज हुई है, जो उत्पादन में वृद्धि लाएगी। उन्होंने कहा कि यह बारिश किसानों के लिए हर तरह से फायदेमंद साबित होगी।

हालांकि, किसान नरेश पाल की राय कुछ अलग है। उन्होंने बताया कि जहां गेहूं की फसल को इस बारिश से लाभ मिलेगा, वहीं सरसों और गन्ने की फसल को नुकसान होने की संभावना है। नरेश पाल ने चिंता जताई कि अधिक बारिश के कारण सरसों की फसल गिर सकती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुल मिलाकर, कांधला क्षेत्र में हुई इस बारिश ने किसानों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है कुछ के लिए यह वरदान बनी है, तो कुछ इसे चिंता का कारण मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!