IMG-20260111-WA0013

 

सुधीर चौधरी बने पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष, महराब चौधरी व अब्दुल सत्तार संरक्षक नियुक्त!

कैराना। कस्बे के प्रतिष्ठित पत्रकार संगठन कैराना ने अपनी महत्वपूर्ण बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन कर लिया है। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी को सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष चुना गया, जबकि महराब चौधरी और अब्दुल सत्तार को संरक्षक पद सौंपा गया। यह निर्णय रविवार को आयोजित विशेष बैठक में लिया गया, जिसमें संगठन के कलमवीरों ने एकजुट होकर वर्ष 2026 के लिए नेतृत्व का चयन किया।

बैठक पानीपत-शामली मार्ग पर गोल मार्केट स्थित पत्रकार संगठन के कार्यालय में हुई। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक व शायर जनाब रियासत अली ताबिश की अध्यक्षता में चली इस बैठक में वर्ष 2026 के अध्यक्ष पद पर गहन विचार-विमर्श हुआ। लंबे मंथन के बाद सुधीर चौधरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर साथी मीडियाकर्मियों ने पुष्प-मालाओं से उनका भव्य अभिनंदन किया। बैठक का संचालन स्वयं नवनियुक्त अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने कुशलतापूर्वक किया।

नवनियुक्त पदाधिकारी शीघ्र ही पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। संगठन के सदस्यों का मानना है कि इस नई टीम के नेतृत्व में पत्रकार बंधुओं की एकता मजबूत होगी और स्थानीय मुद्दों पर सशक्त पत्रकारिता को बढ़ावा मिलेगा।

संगठन व समाज सेवा को समर्पित रहूंगा: सुधीर चौधरी

अध्यक्ष चुने जाने पर सुधीर चौधरी ने कहा कि साथियों ने मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए मैं संगठन के सभी बंधुओं का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके कार्यकाल का प्रत्येक क्षण संगठन, राष्ट्र और समाज की सेवा को समर्पित रहेगा। सुधीर चौधरी ने सभी साथियों से एकता के सूत्र में बंधकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सुनील धीमान, मेहरबान अली कैरानवी, अंसार सिद्दीकी, डॉक्टर अरशद चौधरी, एम. इकबाल हसन, डॉक्टर सलीम फारूकी, डॉ. अजमतुल्ला, निवर्तमान अध्यक्ष संदीप इंसां, सलीम चौधरी, अहसान सैफी, महताब शानू, सालिम अंसारी, सन्नी गर्ग, इरफान चौधरी, दीपक बालान, वाजिद अली, शाहनवाज मालिक, नदीम चौधरी सुहैब ख़ान, अल्ताफ चौधरी, फिरोज खान, पुनीत गोयल, आशीष सैनी, फारूक फरीदी, स्वदेश चौधरी, सलमान चौधरी, देवराज चौहान, अनवार अली, इंतजार अली, उस्मान चौधरी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!