यमुना नदी पर मछली पकड़ने को लेकर विवाद, एक व्यक्ति का हाथ टूटा

सादिक सिद्दीक़ी

कांधला। यमुना नदी पर मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति का हाथ टूट गया। विवाद बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित पक्ष ने कांधला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ओम सिंह, जो मछली समिति के कार्यकर्ता और कांधला थाना क्षेत्र के गांव धुंधखेड़ा के निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि उनके मजदूर अमृत मुखिया का पुत्र दिनेश मुखिया यमुना नदी में मछली पकड़ने का काम करता है।ओम सिंह के अनुसार, एक नाव चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनेश मुखिया के साथ मारपीट की, जिसमें दिनेश का हाथ टूट गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!