Oplus_131072

 

शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस के Mission Shakti5 अभियान के तहत थाना कांधला पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। टीम द्वारा विद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिला सुरक्षा, अपराधों से बचाव, और हेल्पलाइन सेवाओं जैसे 1090, 181, 112, 102 व 108 की जानकारी साझा की गई।

टीम के सदस्यों ने उपस्थित बालिकाओं को आत्मरक्षा के मूलभूत उपायों के बारे में बताया और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाना है।

स्थानीय लोगों ने मिशन शक्ति टीम द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।

 

 

error: Content is protected !!