IMG-20221026-WA0003

एएसपी नायक ओपी सिंह ने देर रात महिला थाने का किया निरीक्षण।

शामली। अपर पुलिस अधीक्षक नायक ओपी ने देर रात शामली महिला थाने का निरीक्षण किया।


जनपद के होनहार और तेज़ तर्रार अपर पुलिस अधीक्षक नायक ओपी सिंह देर रात महिला थाना पहोंचे, नायक ओपी सिंह ने थाने और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया।


नायक ओपी सिंह कानून व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफ़ी सतर्क रहते हैं और “अपराध मुक्त जनपद” मुहिम को लेकर काफ़ी मुखर रहते हैं, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर भी नायक ओपी सिंह काफ़ी गंभीर और चिंतित रहते हैं, इसी के मद्दे नज़र ओपी सिंह देर रात जनपद के महिला थाने पहोंचे और बारीकी से निरीक्षण किया, महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर का निरीक्षण किया और लंबित विवेचनाओं के बारे में पूछताछ की और जल्द निस्त्राण के आदेश दिए, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने के लिए और सख़्त कानूनी कार्रवाई के भी आदेश दिए।

error: Content is protected !!