Oplus_131072

 

शामली। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए थाना कैराना पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को अपराधों से बचाव के उपायों, शारीरिक सुरक्षा, आत्मरक्षा के महत्व तथा महिला हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (बाल सहायता) सहित अन्य उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और इन सेवाओं के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया।

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करें, ताकि समय रहते सहायता प्राप्त की जा सके। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिला सुरक्षा के प्रति विश्वसनीय वातावरण तैयार करना और आत्मविश्वास बढ़ाना है।

 

 

error: Content is protected !!