
देर शाम पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई! SHO टीम संग सड़कों पर उतरे दिल्ली बस स्टैंड पर हड़कंप, दर्जनों बाइकों के चालान, सख्त चेतावनी जारी
कांधला/शामली एसपी के सख्त निर्देशों के बाद पूरे जनपद में अपराध व अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम कांधला थाना प्रभारी (SHO) सतीश कुमार खुद मोर्चा संभालते हुए अपनी टीम के साथ सड़कों पर उतर आए।जैसे ही पुलिस टीम ने दिल्ली बस स्टैंड क्षेत्र में अचानक वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया! बिना कागजात और नंबर प्लेट वाले वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।पुलिस ने मौके पर ही दर्जनों बाइकों के चालान काटे, वहीं कई वाहनों को थाने में सीज भी किया गया।
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने सख्त लहजे में कहा
किसी भी वाहन पर जाति सूचक या धार्मिक शब्द लिखे पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कानून से ऊपर कोई नहीं नियम तोड़ने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।” SHO की यह मुहिम कानून व्यवस्था की सख्त तस्वीर पेश कर रही है। कस्बे के लोग SHO सतीश कुमार की इस तत्परता और कार्यशैली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पुलिस का सख्त संदेश — सड़क पर अनुशासन, कानून का सम्मान जरूरी!